दयावान महापौर संजय पांडेय की संवेदनशीलता
जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर के दयावान महापौर संजय पाण्डे की संवेदनशीलता ने आज लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने चिलचिलाती धूप, कड़कड़ाती ठंड और घनघोर बरसात के बीच भी शहर को साफ सुथरा बनाए रखने का काम करने वाले सफाई मित्रों की सुध ली।
इन दिनों बस्तर जिले में घनघोर बरसात हो रही है। जगदलपुर शहर में जगह जगह जल जमाव के हालात हैं। सफाई मित्र और नगर निगम के अन्य कर्मचारी जल निकासी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। स्वयं महापौर संजय पाण्डेय भी सुबह से देर शाम तक शहर के प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति सामान्य बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय की नजर जब बरसते पानी में बिना रैनकोट के काम कर रहे सफाई मित्रों पर पड़ी, तो वे द्रवित हो उठे। दयावान महापौर संजय पाण्डेय जितना काम के प्रति कठोर नजर आते हैं, उतना ही उनका दिल भी नरम है।
गुरुवार सुबह महापौर संजय पाण्डेय बड़ी मात्रा में रैनकोट लेकर शहर में निकल पड़े और उन्होंने नगर निगम के सफाई मित्रों को रैनकोट का वितरण किया। उन्होंने बताया कि वार्डों में पार्षदों के माध्यम से रैनकोट का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, उर्मिला यादव, दिलीप दास, राजेश चौधरी, गोविंद वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर की इस सदाशयता को देख हर कोई गदगद हो उठा। लोग उनकी नरमदिली की तारीफ करने लगे,
