गुरु पूर्णिमा पर बीजापुर में वरिष्ठ शिक्षक बीआर नरवरिया का सम्मान

बीजापुर। गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं। ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन हैं। इन्हीं विचारों को साकार करते हुए गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीजापुर नगर के वरिष्ठ शिक्षक बीआर नरवरिया का उनके निवास पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने श्री नरवरिया को शॉल और पुष्पमाला से सम्मानित किया एवं उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। दोनों ही नेताओं ने श्री नरवरिया के शैक्षिक योगदान, मार्गदर्शन और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, वार्ड पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्री नरवरिया से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के इस विशेष आयोजन ने नगरवासियों को संस्कार, सम्मान और संस्कृति से जोड़ते हुए समाज में गुरु की महत्ता को पुनः प्रतिस्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *