महापौर ने किया वाकर और मच्छरदानी का वितरण

जगदलपुर :- मच्छरदानी वितरण के साथ शासन की योजना के अंतर्गत बुजुर्ग महिला को महापौर संजय पाण्डे व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों माँ दंतेश्वरी वार्ड की बुजुर्ग महिला को वाकर दिया गया। वही महापौर संजय पाण्डे ने स्वच्छता सम्बन्धी शपथ भी दिलवाई। बारिश अक्सर मच्छर जनित बीमारियों की आशंका को प्रबल बना देती है, इस मौसम में मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु आज शहर के मां दंतेश्वरी वार्ड में मच्छरदानी का वितरण कर लोगों को इस मौसम में सजग रहने की अपील की।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पाण्डे, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद पूनम सिन्हा, आशा साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाकांत सिंह, धर्मपाल महावर, आरयेंन्द्र सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, रंजीता पानीग्राही, महामंत्री संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, रितेश सिन्हा, सूर्यभूषण सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *