बकावंड तहसील में दिखने लगा साय का सुशासन, सालों से लंबित मामले निपटा रही हैं तहसीलदार

बकावंड। विकासखंड में सुशासन दिखने लगा है मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर अब राजस्व विभाग लगातार लोगो को अपने त्वरित कार्यों से प्रभावित कर रहा है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में बकावंड की युवा और महिला तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े ने सूझबूझ से सभी राजस्व प्रकरण निपटने में तेजी लाई है। इसका फायदा आम लोगों को मिलने लगा है। इससे लोगों में खुशी की लहर है और वे कलेक्टर तथा तहसीलदार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
बकावंड तहसीलदार श्रीमती गावड़े कई सालौं से लबिंत भूमि संबंधित प्रकरण एवं जाति निवास प्रमाण पत्र के कार्य बड़ी तेजी से निपटा रही हैं। तहसीलदार की इस पहल से यहां के लोग बहुत खुश हैं और कलेक्टर हरिस एस एवं तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। बस्तर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार बकावंड तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े राजस्व संबंधित विवादित भूमि एवं जाति निवास या तहसील संबंधित मामले को जल्द निपटाने का प्रयास कर रही हैं। ताकि किसानों को बकावंड तहसील कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े और वे ताकि किसान अपने अपनी खेती किसानी में ज्यादा समय दे सकें। किसानों का बंटवारा, नामांतरण, किसान किताब में नाम जोडने एवं मृत किसानों के नाम काटने कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश तहसीलदार श्रीमती गावड़े ने हल्का पटवारियों को दिए हैं। उन्होंने लोक सेवा केंद्र को भी जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के मामलों का निराकरण करने कहा है ताकि छात्र छात्राओं को सहीं समय स्कूल कॉलेज दाखिला मिल सके। बकावंड तहसील अंतर्गत कुल दर्ज केस 7580 रहे हैं, जिनमें 7489 का निराकारण कर दिया गया है। कुल 91 प्रकरण मूल न्यायलय में लबिंत हैं और 87 दर्ज हैं। बकावंड तहसील अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं निराकरण तेजी से किया जा राहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *