नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षक संघ ने मुलाक़ात कर दी बधाई
भानुप्रतापपुर /छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद से आज सौजन्य भेंट कर बधाई दिया । उक्त जानकारी देते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष टिकेश ठाकुर ने बताया कि नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि कांकेर जिला होने के के कारण शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन की अपेक्षा शिक्षक संवर्ग को है ,वे अकादमिक फील्ड में काम करते रहे हैं , पूर्व में चारामा , नरहरपुर,भानुप्रतापपुर में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है । उनके पदस्थापना से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप लक्ष्यों की प्राप्ति और शिक्षकों की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद शिक्षा जगत को है। शिक्षक संघ ने आशा व्यक्त किया है कि श्री निषाद के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए कार्यालयीन कार्यप्रणाली में गति आएगी। युक्तियुक्तकरण में शासन के दिशा निर्देश के उल्लंघन पर उनकी नजर रहेगी।
नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष टिकेश ठाकुर , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कान्तेश्वरी तेता, संभागीय उपाध्यक्ष प्रवीण पांडेय , जिला सचिव पेशीराम कुंजाम, जिला कोषाध्यक्ष रामशरण जैन , महिला मोर्चा जिला प्रमुख श्रीमती दसरी जूरी ,जिला उपाध्यक्ष विनोद पाठक , जिला सहसचिव श्रीमती सुनीता वाल्मिकी ,पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीर। बाला, तहसील अध्यक्ष देवकरण भास्कर , ब्लाक अध्यक्ष पारस कुमार उसेंडी, जवाहर ठाकुर, जीवन नेताम ,श्रीमती ज्योति नेताम , ब्लाक सचिव सत्यवान वैद्य , दीपेंद्र राय , सोहन साहू लाल ,जयराम तेरा, कीर्तन मांडवी ,नगर अध्यक्ष कुशाल गजभिए सहित अनेक पदाधिकारी ,शिक्षक शामिल थे।
