समर वेकेशन में तैयार किए गए कलम आज तैयार हैं पौधे लगाने के लिए
जगदलपुर :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने बताया समर वेकेशन में हमने अपने स्कूली बच्चों ,कर्मचारियों तथा कुछ शिक्षकों की मदद से तैयार किए पौधे। गर्मियों की छुट्टियों में पौधे तैयार करने के लिए हमने मिट्टी खाद एवं रेत मंगा कर उससे पौधे लगाने के लिए मिट्टी तैयार किया और हमारे ही संस्था के गार्डन में जो पूर्व में लगे पौधे हैं उनसे कलम काटकर पौधे तैयार किया 2 माह तक उन्हें सिंचित एवं संवर्धित करने के पश्चात उन कलम से सुंदर पौधे तैयार हो गए हैं जो कि हमारी ही संस्था एवं अन्य मेरे संकुल के अंतर्गत आने वाली संस्थाओं में तथा संस्था में आने वाले विभिन्न अतिथियों को हम अपने पौधे देकर के सम्मानित कर रहे हैं बड़ी खुशी की बात है की बच्चों को इन छुट्टियों का कैसे उपयोग करना है उसको सिखाते हुए बहुत ही सरल ढंग से पौधे तैयार करना भी सीख लिया वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का लगाना कितना आवश्यक है यह हम सभी जानते हैं लेकिन जब बच्चों में स्वयं के द्वारा यह कार्य किया जाता है तो उनकी खुशी दुगनी हो जाती है साथ ही स्कूल के अन्य छात्र छात्राएं हैं वह भी प्रोत्साहित होते हैं । हमने लगभग डेढ़ सौ पौधे तैयार किया जिसमें कुछ पौधे बीजों को लगा कर भी तैयार किए हैं जिसे देखकर हम सभी बहुत खुश हो रहे हैं। संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी 11 प्रधानाध्यापक तथा संकुल समन्वयक को संस्था की प्राचार्य ने पौधा देकर उनका अभिनंदन किया साथ ही उन्हें आवश्यकता अनुसार और भी पौधे ले जाने का आग्रह किया ।सामाजिक मानवता मंच ने हमारी संस्था के दसवीं कक्षा के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया वहीं हमने भी स्कूल में तैयार किए गए पौधे के द्वारा उनका अभिनंदन किया एस एम डी सी के हमारे जो सदस्य हैं, अध्यक्ष एवं पार्षद महोदय का भी होने वाले बैठक में इन पौधों के द्वारा स्वागत किया। समृद्धि सामाजिक संस्था ने हमारे बच्चों को सहायता दी उन्हें भी हमने पौधों के साथ अभिनंदन किया।
कुछ पौधे हमने अपनी हमने अपने परिसर के अंदर भी लगाया है जो इको क्लब लाइफ मिशन का हिस्सा बन रही है। खुशी की बात है की अभी हमें बाहर से पौधे मंगवाने या क्रय करने की आवश्यकता नहीं पड़ी और अभी भी हमारे पास पौधे हैं और संस्था में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन्हें वितरित करते जा रहे हैं। इस तरह से छुट्टियों का उपयोग कर बच्चों को रचनात्मक दिशा में प्रेरित करने का कार्य संस्था की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार द्वारा किया गया इससे न केवल छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण बल्कि छात्रों के प्रवेश हेतु आसपास से आने वाले अभिभावक ,पालक, एवं जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभावित हो रहे हैं, जिसे देख वे भी आकर्षित हो रहे हैं और अपने बच्चों का दाखिला सहर्ष हमारे स्कूल में करवा रहे हैं इससे हमारी संस्था गौरान्वित हो रही है।
