रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों की भावनात्मक पहल

जगदलपुर। जब हम और आप जब अपने सारे त्यौहार अपने परिवारों के संग धूमधाम से मना रहे होते हैं तब वो जांबाज अपने घर परिवार से मीलों दूर रहकर हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। जब बहनें अपने भाइयों की कलाईयोंमें राखियां बांधकर अपनी रक्षा की दुहाई दे रही होती हैं तब वो भाई अपनी बहनों से दूर सूनी कलाइयां लिए हमारी रक्षा कर रहे होते हैं। उनकी भी भावनाएं होती हैं, उनके पास भी दिल होता है, मगर देश उनके लिए अहम होता है। ऐसे वीर भाइयों की कलाईयां सजाने के लिए बस्तर की बहनें सामने आई हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों ने एक विशेष पहल करते हुए सरहद पर तैनात देश के वीर जवानों को राखी भेजने का निर्णय लिया है। यह कदम भाई-बहन के इस पावन पर्व को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। महिला मोर्चा की बहनों ने सैकड़ों राखियां एकत्र की हैं, जिन्हें भारतीय सेना के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही सैनिकों के नाम संदेश-पत्र और मिठाइयां भी भेजी जाएंगी। जगह-जगह से राखियां एकत्र कर महिला मोर्चा की बहनें उसे सुरक्षित रख रही हैं। महिला स्व सहायता समहू की बहनें, महतारी वंदन से लाभान्वित बहनें, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सभी इस नेक काम में अपनी सहभागिता दे रहे हैं। महापौर संजय पाण्डे ने भी एक हजार राखियां महिला मोर्चा की बहनों को भेंट की हैं। संजय पाण्डे ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। हर साल महिला मोर्चा की बहनें रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाती हैं। रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों की यह भावनात्मक पहल सराहनीय है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि देश की रक्षा में लगे हमारे वीर सपूत हमारे सच्चे रक्षक हैं। रक्षाबंधन पर हम उन्हें राखी भेजकर यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है और उन्हें अपना भाई मानता है। इस भावनात्मक पहल से न केवल जवानों को मनोबल मिलेगा, बल्कि देश के नागरिकों और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध भी और मजबूत होंगे। प्रदेश के आव्हान पर सभी जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग-अलग जगह से राखियां एकत्र कर रही हैं।*
भाजपा कार्यालय में महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, सुधा मिश्रा, सफीरा साहू, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, उमा मिश्रा, गायत्री कश्यप, नेहा ध्रुव, रोशन सिसोदिया, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, विभा सिंह, डाकेश्वरी पांडे, ललिता बघेल, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, अलका सेंगर, माधवी मंडल, रेखा सिंह, रामकुमारी यादव, अनीता पटेल, अनिता भारत, मीना विश्वकर्मा, गीता नाग, शोभा रानी, करमजीत कौर, किरण दीवान, झरना मोहंती सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *