विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री अपने जन्मदिवस पर पहुंचे कवर्धा, मरीजों से की मुलाकात और रक्तदान शिविर में बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

कवर्धा,,,,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने आम जन से मुलाकात कर जन समस्याओं को भी सुना।

दौरे की शुरुआत जिला अस्पताल कवर्धा से हुई, जहां उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को जरूरी निर्देश भी दिए।

वहीं, युवा मोर्चा द्वारा विजय शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पिपरिया क्षेत्र के लिए नई लाइफ सेविंग एंबुलेंस सेवा का भी उद्घाटन किया। हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है, और वह हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *