कवर्धा नगरपालिका कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कवर्धा नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विशेष समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलन से किया, जिसके पश्चात स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिवस को सेवा व समर्पण के रूप में मनाया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया, जिससे दर्जनों परिवारों को अपने पक्के घर के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ी राहत मिली।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कर्मवीर सम्मान समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने 98.81 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक वॉकिंग ट्रैक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया, जिससे नगरवासियों को स्वास्थ्य की दिशा में एक बेहतरीन सुविधा मिलने जा रही है।

नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन में नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, और बड़ी संख्या में कवर्धा नगर के नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और सेवा का भाव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *