कारगिल के वीर सपूतों को एनसीसी कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 के एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को विनम्र श्रंद्धाजलि दी गई। दिनॉक 26 /07/25 को सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 में संचालित एनसीसी के सिनियर विंग्स 1 सीजी गर्ल्स बटालियन परचनपाल और जूनियर विंग्स 10 सीजी स्वतंत्र कंपनी के कैडेटस और छात्र – छात्राओं ने मिलकर कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश भक्ति गतिविधियों के साथ मनाया। जिसमें भाषण गीत -संगीत कविता, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से वीर शहीदों के शौर्य और बलिदान को चित्रित किया। संस्था की प्राचार्य सुधा परमार ने अपने संबोधन में आसान शब्दों में कारगिल युद्ध के कारण और महत्व बताए। इस सभी बच्चों में देशभक्ति और प्रेरणा का संचार हुआ। मंच संचालन करते हुए एनसीसी ऑफिसर कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव ने शहीद हुए वीर जवानों के नाम एवं उन्हें प्राप्त पदक की जानकारी दी। एनसीसी की थर्ड ऑफिसर जैमवती ठाकुर ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। साथ ही शाला के शिक्षक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान एवं 2 मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही संध्या समय में जगदलपुर स्थित अमर शहीद स्मारक में एनसीसी कैडेटस ने मोमबत्ती जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *