मिथिला युवा मंच ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा
जगदलपुर। सावन माह में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण का बड़ा महत्व होता है। शिवजी के अभिषेक के लिए कांवरिये टोली बनाकर निकलते हैं, मीलों पदयात्रा करते हैं, इस दौरान जाति धर्म की दीवार धराशायी हो जाती है। प्रायः सभी जाति धर्मों के जुड़े लोग शिव के शरणागत हो जाते हैं। इसी कड़ी में मिथिला युवा मंच द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। मिथिला युवा मंच के कांवरिये अनुपमा चौक स्थित मिथिला समाज भवन से पदयात्रा शुरू कर महादेव घाट तक पहुंचे। वहां से जल लेकर महादेव मंदिर अनुपमा चौक पर पहुंच कर भोले नाथ का जलाभिषेक किया, गया। मिथिला युवा मंच द्वारा आयोजित इस कांवड़ यात्रा में शामिल सभी लोगों ने राष्ट्र प्रेम का संदेश भी दिया।
