धरती और प्रकृति माता की सेवा से बढ़कर और कोई काम नहीं: सारिता जितेंद्र पाणिग्रही
बकावंड। पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बकावंड में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।छात्रावास परिसर में कई फलदार वृक्ष रोपे गए।
पौधरोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनवारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे, जनपद सदस्य अनिल सेठिया, बकावंड भाजपा मंडल महामंत्री रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, मंडल संयोजक लीलाधर कश्यप, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान देश, धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू किया है। मोदी जी द्वारा देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील लगातार की जा रही। है। श्रीमती पाणिग्रही ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों अपील करते हुए कहा था कि एक पेड़ मां के नाम पर जरूर वृक्षारोपण करें क्योंकि दुनिया सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है हम सभी के जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, धरती और प्रकृति भी हमारी मां है। सारिता पाणिग्रही ने मां, धरती और प्रकृति की महिमा का शानदार ढंग से बखान करते हुए कहा कि एक मां ने हमें जन्म दिया है, धरती माता जीवन दे रही है और प्रकृति माता हमें प्राणवायु एवं जीने के सुख साधन देती है। वैसे भी हम बस्तर के लोग प्रकृति के परम उपासक होते हैं, इसलिए धरती और प्रकृति की सेवा करने का हमार कर्तव्य बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोपे गए पौधों के संरक्षण संवर्धन करने की नसीहत दी।
