सांसद महेश कश्यप ने रामपाल शिवालय में किए दर्शन

जगदलपुर : बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर से 15 कि मी दूर स्थित रामपाल शिवालय बस्तर सांसद महेश कश्यप आज अपने परिवार सहित रामपाल स्थित रामायणकालीन प्राचीन शिवालय में भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित शिवभक्तों से सौहार्द्रपूर्वक भेंट कर उनका हालचाल जाना और मंदिर समिति से संवाद करते हुए धार्मिक महत्व से जुड़े विषयों पर चर्चा की। और कहा कि प्रभु श्री राम जी का जब वन वास काल तत्कालीन दंडकारण्य आज के बस्तर में उस समय राम जी ने शिव लिंग की स्थापना की थी जिसे बस्तर के कई राजवंशों ने समय समय पर संरक्षण दिया और ब्रिटिश काल के दौरान
कई अंग्रेज अधिकारियों ने इस मंदीर के दर्शन किये और एक अधिकारी ने मंदीर के लिए घंटी भी दिया जो आज भी मंदीर में संरक्षित है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *