महागठबंधन की गारंटियों को घर-घर पहुंचाना जरूरी: रेखचंद जैन
जगदलपुर। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ रेखचंद जैन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी है। जननायक राहुल गांधी के सपनों को साकार करने व महागठबंधन प्रत्याशी की जीत तय कराने के लक्ष्य के साथ श्री जैन जुटे हैं।
एआईसीसी द्वारा बिहार की राजधानी पटना के दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने रविवार 3 अगस्त को पटना साहिब के वार्ड क्रमांक 69 से कांग्रेस पार्षद मनोज मेहता की अध्यक्षता मे वार्डवासियों की बैठक लेकर जननायक राहुल गांधी के वादों को विस्तार से बताया और उपस्थितजनों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। इसके बाद पटना साहिब के ही वार्ड क्रमांक 67 में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम शर्मा, पूर्व मेयर जमुना प्रसाद के पुत्र संजय कुमार की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 67 मे बीएलए एवं बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक लेकर नई प्रकाशित मतदाता सूची को लेकर कार्य करने को कहा। श्री जैन ने कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी के वादों और महागठबंधन की गारंटियों को घर- घर पहुंचाने की अपील की। गारंटियों को घर-घर पहुंचाने पर भी जोर दिया। 3 अगस्त रविवार को ही श्री जैन ने पटना साहिब के श्री भगवती सीता स्थान रत्नेश्वर महादेव न्यास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की व कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा।
तकिया शरीफ में पेश की चादर
पूर्व विधायक श्री जैन ने पटना साहिब के तकिया शरीफ में रविवार को चादर चढ़ाया और सज्जादा नशीन सैय्यद शाह ख़्वाजा अमीर शाहिद से मुलाक़ात कर कांग्रेस पार्टी के लिए सहयोग एवं समर्थन मांगा। पटना साहिब में दिनभर मुलाकात, बैठक, सभा व गोष्ठी के माध्यम से जगदलपुर के पूर्व विधायक श्री जैन की व्यस्तता का असर भी दिखने लगा है। इस दौरान उनके साथ विजय सिंह, अभय जायसवाल, पार्षद मनोज मेहता, परवेज अहमद, सरदार जगजीत सिंह, भोला पासवान, विनोद अवस्थी, जेपी त्रिवेदी, संजय कुमार, घनश्याम शर्मा, राजकुमार गुप्ता सुबोध मिश्रा, रवि रंजन, रतनदीप प्रसाद, प्रभात माथुर, प्रदीप यादव सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।
