नानगुर में टीबी मरीजों को दिए गए फूड बास्केट

जगदलपुर। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाइयटी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगूर में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार फूड बास्केट का वितरण किया गया। फूड बास्केट में अंडा, दाल, तेल, आटा, दूध पाउडर एवं अन्य पौष्टिक आहार हैं। यह बास्केट टीबी मरीजों को प्रदान किया गया। ये आहार मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल दिलाने एवं टीबी की धनात्मकता दर कम करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। सेक्टर नानगूर में 13 मरीजों को फूड बास्केट वितरण खंड चिकित्सा अधिकारी जेएल दरियों, पूर्व सरपंच नीलू राम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर बीईटीओ सुनैना सेते, सेक्टर सुपरवाइजर शिव भंडारी, नरेश मरकाम, काऊंसलर टोमेश कश्यप, फार्मासिस्ट किरण साहू, एलएचव्ही तुलावती नागेश, नर्सिंग सिस्टर फूलमनी भूषणम एवं सीएचसी के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *