पर्यावरण प्रेमी संगठन ने किया महापौर से मुलाक़ात, हुई सार्थक चर्चा
रायपुर :- पर्यावरण प्रेमी संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल आज रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे से मिला। प्रतिनिधि मंडल में आर डी दहिया, वेदव्यास मिश्रा, आर आर वैष्णव और विद्याभूषण दुबे शामिल थे।
महापौर से भेंट के दौरान संगठन के द्वारा रायपुर शहर में वृक्षारोपण के क्षेत्र में काम करने वाले पर्यावरण प्रेमी संगठनों और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं की *अलग-अलग बैठक अलग-अलग दिन दिनांक व समय में आयोजित करने की मांग की गई।*
पर्यावरण प्रेमी संगठन की इस मांग को महापौर श्रीमती मीनल चौबे के द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया । महापौर से हुई चर्चा के अनुसार पौधारोपण के क्षेत्र में काम करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं की एक बैठक स्वतंत्रता दिवस के बाद रखी जायेगी।
बैठक में जिन संस्थाओं को आमंत्रित किया जाना है उन संस्थाओं की लिस्टिंग करने के लिए पर्यावरण प्रेमी संगठन के श्री विद्याभूषण दुबे मो नंबर 8821049149 को मौखिक रूप से अधिकृत किया गया है ।
पर्यावरण प्रेमी संगठन रायपुर के जिला अध्यक्ष श्री वेदव्यास मिश्रा के अनुसार महापौर से भेंट और चर्चा बेहद सार्थक रही । महापौर से चर्चा के दौरान अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
