युवा कांग्रेस/एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व मे लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर निकाला शव यात्रा, भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
जगदलपुर :- बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर/ग्रामीण अध्यक्ष अजय बिसाई, कार्यकारी अभिषेक डेविड व एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी के संयुक्त नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात व ज्ञापन अस्वीकार किए जाने को लेकर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर के समक्ष स्वास्थ्य विभाग का शव यात्रा निकाला एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया ….

युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कार्यकारी अभिषेक डेविड़ ने बताया बस्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की बात को लेकर समय लिया था, जहाँ कुछ मांग थी, जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल 232 करोड़ रुपए की लागत से 250 बेड बनाया गया था, जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल 3 वर्ष से पूर्ण हो चुका है लेकिन आज तक प्रारंभ नहीं हुआ है, जिसे जल्द से जल्द प्रारंभ करने की बात थी, वही सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में हार्ट लीवर एवं न्यूरो लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की भती हो, जिससे बस्तरवासियों को सुविधा मिले, डॉक्टर की आवश्यकता बस्तर जिले का सबसे बड़ा अस्पताल शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय डॉक्टर (एमबीबीएस) उपलब्ध कराने की कृपा करे, जर्जर अस्पताल ग्रामीण इलाके में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर की स्थिति में है, जेनरिक दवा (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवा उपलब्ध कराने जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके, सोनोग्राफी मशीन ( जिले प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोनोग्राफी मशीन तथा टेक्नीशियन की आवश्यकता है, स्टाफ की कमी (मूलतः प्राथमिक स्वास्थ्य में 3 पद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10 स्टाफ नर्स होने चाहिए, स्थानीय भर्ती वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, नर्स, ड्रेसर, डॉक्टर आदि की भर्ती की बात को लेकर ज्ञापन देने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बिना मुलाकात कर रूट बदलकर निकलने के चलते शव यात्रा निकालकर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया गया।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने बताया कि भाजपा सरकार इतनी डरी हुई है कि मात्र विरोध प्रदर्शन के नाम पर शहर की पूरी पुलिसिंग कांग्रेसियों को रोकने में लगा दी गई है आखिर भाजपा के नेताओं मंत्रियों को इतना डर क्यों लग रहा है…? वही शहर के प्रथम नागरीक महापौर संजय पांडे के द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपने से पूर्व मुझे ज्ञापन दिखाया जाए ये किस प्रकार से औचित्य है इसे महापौर को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए..!क्या भाजपा के महापौर संजय पांडे ने नई परंपरा की शुरुआत की है कि कोई ज्ञापन सौंपने से पूर्व ज्ञापन वो खुद देखेंगे या ये परंपरा पूरी भाजपा सरकार ने लागू कर दी है…! शहर को स्वच्छता अभियान के नाम सिर्फ जनता के सामने ढकोसला दिखाने वाले महापौर संजय पांडे से शहर संभल नहीं रहा है साफ सफाई पूरी तरह से फैल हो गई है महज एक महीने पूर्व बनी सड़को में हुई गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं मगर ज्ञापन देखने का भरपूर समय महापौर संजय पांडे के पास है..!अजय बिसाई ने आगे कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है जिसको लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया है….।
बस्तर जिला एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी ने बताया बस्तर जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री मा.श्याम बिहारी जयसवाल जी से मेडिकल कालेज डिमरापाल में मुलाकात करने की इच्छा जताई गई थी और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना था किन्तु आपातकालीन सेवा का हवाला दे कर जगह परिवर्तन कर दिया गया और सर्किट हाउस में मिलने का सिर्फ आश्वासन दिया गया है किंतु न मुलाकात किया गया और न ही ज्ञापन लिया गया जिसको लेकर आज युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का शव यात्रा निकाला गया और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, एस.नीला, पार्षद अफरोज बेगम,साइमा अशरफ, ज्योति राव,ललिता राव, रोजविन दास, हेमू पंडित, अनवर खान, विक्रांत सिंह, जावेद खान,सूर्या पानी, रोशन राज, आदर्श नायक, तरण सिंह, मोहनीश नाग,संतोष कश्यप, विजय ध्रुव, उस्मान रजा, माज लिलाह, रजत, शादाब खान, मोहसिन,मोंटी, सोनू कश्यप,खीरेंद्र यादव, कमला भत्रा, समीर कुरैशी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे…..
