रंग लाई जनपद सदस्य मंजू बैस की पहल, डॉ. आशी जैन की हुई वापसी
डौंडी। विधायक प्रतिनिधि व जनपद सदस्य की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में डॉ. आशी जैन को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद द्वारा पुनः पदस्थ कर दिया गया है।
विदित हो की 24 सितंबर को डौंडी के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई थी। जहां कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस ने कुसुमकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. आशी जैन का स्थानांतरण अन्य किए जाने पर पुरजोर ढंग से आपत्ति जताते हुए डॉ. आशी जैन का स्थानांतरण पुनः कुसुमकसा में करने की मांग उठाई थी। उनकी इस मांग का समर्थन करते हुए विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने दूरभाष पर जिला चिकित्सा अधिकारी से बात की। जिस पर उन्होंने 10 दिनों उक्त चिकित्सक का स्थानांतरण कुसुमकसा में कर देने का आश्वासन दिया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 29 सितंबर को आदेश जारी करते हुए उक्त चिकित्सक को पुनः कुसुमकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर दिया गया है।
