शिक्षकों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है – सोनी
दल्लीराजहरा / डोंडी :-
शिक्षकों का सम्मान करना बहुंत ही सौभाग्य की बात है, आप लोगों नें जिस तरह अपने गांव में अपने सेवानिवृत्त शिक्षक को बुलाकर उनका सम्मान किया यह एक अच्छे संस्कार को दर्शाता है। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें ग्राम पंचायत दानीटोला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।
विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत दानीटोला के कंगाल मित्र मंडल द्वारा रंग बसंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, विशेष अतिथि के रुप में सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव, जनपद सदस्य प्रकाश आर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव कैलाश राजपूत एवं श्रीवास्तव उपस्थित थे।
आयोजक समिति के लोगों नें बताया की शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव जो वर्ष 1988 में ग्राम दानीटोला के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ हुई थी और वर्ष 2025 में वे इसी गांव की शाला में सेवानिवृत्त हुई और अपने गांव चली गई। इस तरह उन्होंने 37 वर्षों का एक लंबा समय इस गांव में दिया और बच्चों को शिक्षित किया।
समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उक्त सेवानिवृत्त शिक्षिका को आमंत्रित किया गया और मुख्य अतिथि के हांथों उन्हें मोमैंटो व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वहीं समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा की अपने गुरुओं का सम्मान करना हम सभी का पहला कतव्य है, क्योंकि गुरु ही हमें सही मार्ग दर्शन प्रदान करते है, हमारा भविष्य गढते है। और यह बहुंत ही अच्छी बात है की आप लोग अपने सेवानिवृत्त होकर यहां से गये शिक्षक को बुलाकर उनका सम्मान किये यह आपके संस्कारों को प्रर्दशित करता है।
मैं गांव के सभी बच्चों से आग्रह करता हूँ की वे अपने गुरुओं व माता पिता का हमेशा आदर व सम्मान करें और जो अपने गुरुजनों व माता पिता का आदर करता है वो जीवन में हमेशा सफल होते हैं।
विधायक प्रतिनिधि नें की घोषणा :- विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने ग्रामीणों की मांग पर मंच के सामने शेड़ निर्माण के लिए तीन लाख रुपए और शाला में बालक व बालिका के लिए शोचालय निर्माण की घोषणा की गई।
वहीं विधायक पीयूष सोनी नें कहा की जब जब आप लोगों नें गांव के विकास के लिए आपनें जो मांग उसे विधायक अनिला भेंडिया नें पूरा किया और आगे भी आप सभी के आर्शीवाद व सहयोग से गांव का हर संभव विकास पूरा होगा।
