60 लाख सदस्य जोड़ने पर किया गया भाजपा नेताओं का सम्मान

जगदलपुर— भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा बीजेपी ने 60 लाख नए सदस्य जोड़ने पर उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सदस्यता रत्न से सम्मानित किया गया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को भी सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया जिन्होंने 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाएं।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 4 हजार से ज्यादा सदस्य एवं विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने भी 4 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये जिन्हे सदस्यता श्री सम्मान से इन्हें सम्मानित किया गया
भाजपा ने पूरे देश में 2 सितम्बर से पुनः सदस्यता अभियान ऑनलाइन प्रारंभ किया था, इस नवीन सदस्यता अभियान के तहत जगदलपुर में भी सदस्य बनाने हेतु कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की, हर वर्ग से संपर्क किया भाजपा के रीति-नीति से जोड़ा और उन्हें विधिवत ऑनलाइन सदस्यता दिलवाई !
भाजपा सदस्य बनाने में जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा श्रम लगाकर समय सीमा में दिन- रात हर वर्ग, हर समाज, हर संगठन, गली मोहल्ले चौराहे, व्यापारीयों, उद्योगपतियों से मजदूरोत से मिलकर इतने बड़े लक्ष्य को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ऐसे समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के द्वारा साल और प्रतीक चिन्ह से मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रदेश संगठन के प्रमुख नेताओं एवं मुख्यमंत्री के समक्ष सम्मान किया गया
बस्तर जिले में महापौर संजय पांडे, सुरेश गुप्ता, भारत कश्यप, बसंत कश्यप ने भी 1000 से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाये, 1000 की सदस्यता एक बड़ा लक्ष्य है इस लक्ष्य को पूरा करने पर प्रदेश संगठन ने सदस्यता दीप से इन्हें भी सम्मानित किया और इसके पश्चात जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश एवं भाजपा नेताओं ने भी सभी को शुभकामनाएं दी
इस सम्मान समारोह में 2oo से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन सीएम हाउस में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा छत्तीसगढ़ बीजेपी के सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य हमने प्राप्त किया है 60 लाख सदस्य हमने बनाये हैं इसलिए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है. 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है।
महापौर संजय पांडे ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं बस्तर जिले की सदस्यता प्रभारी वन मंत्री केदार कश्यप, शरद अवस्थी एवं सुभाऊ राम कश्यप व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी का मै धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं जिनके सहयोग व आशीर्वाद से मुझे सदस्यता दीप सम्मान से सम्मानित किया.
महापौर ने कहा कि सदस्यता सिर्फ सदस्य बनने के लिए ही नहीं बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाने समाज में समरसता लाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र 2047 के संकल्प को पूरा करना है. भाजपा का सदस्य केवल सदस्य ही नहीं भाजपा परिवार का हिस्सा है …
सम्मान प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *