प्रत्येक बूथ में पचास घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी मण्डल की संयुक्त बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। शहर के प्रत्येक वार्ड में बूथवार तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, साथ प्रत्येक बूथ में पचास घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस अभियान में आमजन को जोड़ने कहा गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान का सफलतापूर्वक संचालन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से संपूर्ण करना है। शक्ति केन्द्र प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक,बूथ अध्यक्षों एवं पार्षदों को दायित्व सौंपा जा रहा है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता आम जन को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास करें। यह अभियान हर भारतीय के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान जगाने का कार्य करेगा।
बैठक को हर घर तिरंगा अभियान विधानसभा प्रभारी बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, आर्येन्द्र आर्य, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अतुल सिम्हा एवं आभार प्रदर्शन पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, ब्रिजेश शर्मा, आशा साहू, सूर्य भूषण सिंह,संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी,कलावती कसेर, रौशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, पारूल बोथरा, गायत्री बघेल, उर्मिला यादव,संतोष गौर, श्याम सुंदर बघेल, पितामह नायक, खगेन्द्र ठाकुर, दिलीप दास, रोहित त्रिवेदी, रंजीत पाण्डेय, दिगम्बर राव, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी,राजा यादव, गीता नाग, ममता राणा, अलका सेंगर, किरण दीवान, झरना मोहंती, तेज नारायण दुबे, दिलीप झा,बंटू दुबे, शैलेष श्रीवास्तव, लाला महावर, सिकंदर दास, गणेश मानिकपुरी आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
___________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *