सीआरपीएफ ने किया गांवों में तिरंगा वितरण
जगदलपुर। सीआरपीएफ की एफ-188 बटालियन पुसपाल घाट, बस्तर द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन गांवों में किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में बटालियन के परिचालनिक क्षेत्र में मनाया गया। परोदा, कोरमेल, परिपतपारा, रतेंगा गांवो से होते हुए तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली गई। रतेंगा हाई स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर तिरंगा रैली के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना पैदा करने एवं राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।तिरंगा रैली में बच्चो एवं ग्रामीणो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों व ग्रामीणों में उमंग व उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्नाराम ने ग्रामीणों को आजादी के संघर्ष की दास्तान सुनाई और तिरंगे का महत्व समझाया।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीणों को अपने आवास पर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होने बताया की तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है। हमे इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर रतेगा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य, हाई स्कूल व मिडिल स्कूल के अध्यापक, बटालियन के अधिकारी व जवान, स्कूली बच्चे तथा सैकड़ो ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा रैली मे भाग लिया। बटालियन द्वारा ग्रामीणों व स्कूली बच्चो के बीच तिरंगा वितरित किया गया तथा उन्हें अपने घरो पर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
