राष्ट्र के गौरव और हम सबके स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा: वेदप्रकाश पांडे
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र भक्ति के उत्सव के रूप में मोर तिरंगा मोर अभिमान हर घर तिरंगा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को मोतीलाल नेहरू वार्ड में तिरंगा यात्रा पूरे उमंग उल्लास से निकाली गयी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, शालेय विद्यार्थी सभी सहभागी बने।
मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित विधायक कार्यालय से देशभक्ति गीत व नारों के साथ तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति व उसकी रक्षा के लिये हमारे भारत देश का प्रत्येक नागरिक अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना रखता है। तिरंगा भारतवासियों के शौर्य और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्सव है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, रूप सिंह मण्डावी,आर्येन्द्र सिंह आर्य, मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, नरेंद्र पाणिग्रही, विक्रम सिंह यादव, अजय शंकर त्रिवेदी, पुखराज खत्री, सुधा मिश्रा, बिजली बैध, अलका सेंगर, विभा सिंह, ब्रिजेश शर्मा, अभिलाष यादव, गणेश नागवंशी, लाला पटेल, सतीश बाजपेयी, वीरेंद्र जोशी, शशांक श्रीवास्तव, शैलेंद्र भदौरिया, योगेश पाणिग्रही सहित गणमान्य नागरिक, शालेय विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
