बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर संभाग मुख्यालय राजीव भवन में किया ध्वजारोहण ..

जगदलपुर :- आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण किया ..

इस दौरान कांग्रेसजनों के द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वचन वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार झा के द्वारा किया गया साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया …
इसके पूर्व शहर के गोलबाजार स्थित चौंक पर गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया …

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों की यात्रा है। कांग्रेस की विचारधारा, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और संविधान व मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, देश को एकता, भाईचारा और शांति की दिशा देती रही है। उन्होंने महान नेताओं के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि प्रेम, अहिंसा और न्याय की परंपरा गांधीजी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस की पहचान रही है।

ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी की याद दिलाता है, साथ ही उन शहीदों के बलिदान को भी श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश की खातिर अपना जीवन न्यौछावर कर दिया. यह दिन मातृभूमि के प्रति प्रेम और गर्व का प्रतीक है.आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से प्रेरणा लेकर देश सेवा में योगदान देना चाहिए।

इस पावन अवसर पर पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,राजेश राय,प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन,सुभाष गुलाटी,जावेद खान,सूरज कश्यप,सेमियल नाथ, सुषमा सुता,महामंत्री निकेत झा,महेश द्विवेदी, सेवादल कौशल नागवंशी, संतोष यादव,राजकुमार दंडवानी,अनवर खान, वेंकट राव,हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी,अंगद त्रिपाठी,अपर्णा बाजपेई, पापिया गाइन,शहनाज बेगम,अंजना नाग,पार्षद सुशीला बघेल,सूर्या पानी, अफरोज बेगम,गौतम पाणिग्रही,शुभम् यदु, ललिता राव,लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी,विक्रांत सिंह, शादाब अहमद,एस नीला, अंकित सिंह,सायमा अशरफ,ज्योति राव,पंकज केवट,उस्मान रजा,आदर्श नायक,नीतीश शर्मा,कमलेश पाठक, सुनीता दास,तौशिफ जहां,सलीम जाफर अली,माही श्रीवास्तव, मोहसिन खान, हंशु नाग,राजेश साहू,राजेंद्र पटवा,लोकेश नंदा,खीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *