पोल खुलने पर आपा खो बैठी कांग्रेस की महिला पार्षद
जगदलपुर। डिबेट के दौरान महापौर संजय पाण्डेय और भाजपाइयों ने जैसे ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 25 हज़ार रुपए लेने का मामला उजागर किया, वैसे ही कांग्रेस की महिला पार्षद आपे से बाहर हो गई और उन्होंने बदजुबानी शुरू कर दी।
पूर्व में भी इस महिला पार्षद द्वारा वार्डवासियों के साथ कथित ठगी करने के पश्चात नागरिकों को धमकाया गया था। उनका यह वीडियो पूरे शहर में वायरल है। इससे पूर्व वार्डवासियों ने उसकी ऐसी धुनाई कर दी थी जिससे उसके चेहरे पर जो चोट आई थी। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था और आज के विडियो में भी देखा जा सकता है कि किस प्रकार उसने आपा खोकर गंदी- गंदी और भद्दी गालियां दी हैं। सारे शहर को मालूम है कि इस भ्रष्टाचारी पार्षद के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने 28 दिन तक बोधघाट थाने के सामने धरना दिया था। उस समय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित 700 से ऊपर कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा अरेस्ट कर लिया गया था। विधानसभा में मामला उठने के बाद अंततः कांग्रेस सरकार ने ही महिला पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल वह जमानत हैं।
