शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती

जगदलपुर :- आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की सादगीपूर्ण जयंती मनाई गई .. इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया …

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया.पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा.

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा स्व.राजीव गांधी जी युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत रहे. उन्होंने अपनी नीतियों से युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाया और भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर बढ़ाया.

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, लता निषाद, कोमल सेना, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, अंगद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी,एम वेंकट राव, सहदेव नाग,संदीप दास,तरनजीत सिंह, ललिता राव,अंजना नाग,एस नीला,ज्योति राव, हेमंत कश्यप,पार्षद जस्टिन भवानी, कमलेश पाठक,उस्मान रजा,सलीम जाफर अली,हरिसिंह, मोहसिन खान,समीर कुरैशी आदि मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *