कांग्रेस पार्टी से नाराज सैकड़ो कांग्रेसियो ने विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – प्रदेश में महज 3 साल की कांग्रेस सरकार के राज में जनता परेशान हो कर परलकोट क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह उसेंडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थमा है। विक्रम उसेंडी जी के क्षेत्र में दो दिनों के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत पित्तेभोडिया एवं कोरेनार के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट नीति से नाराज हो कर भाजपा का दामन थामा है विक्रम उसेंडी एवं भाजपा नेताओं के मौजूदगी में विधिवत भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर पार्टी की मजबूती के लिए एक जुटता से कार्य करने की संकल्प लिया है वही पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी नव प्रवेशित कार्यकर्ताओ को पार्टी का गमछा गला में डाल कर उनका स्वागत किया है साथ ही पार्टी उन सबका अपने घर एवं घर के एक एक सदस्य का समान अधिकार व मान सम्मान है उसेंडी ने बिस्वास दिलाया की कांग्रेस छोड़कर जो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है उनके साथ पार्टी मजबूती से खड़ी है, अभी तो शुरुआत हुई है आप देखते रहिए बचे 2 सालों में ओर भी हालत खराब होने वाली है वादा खिलाफी करने वाली सरकार की । साथ ही कहा कि परलकोट की जनता जागरूक है। सब समझती है। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों को भरोसा दिलाया कि सबके साथ सबका विकास,क्षेत्र की विकास नीति से पार्टी कार्य करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक भोजराज नाग,जिलाउपाध्यक्ष असीम राय,प्रितपाल सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार,मोनिका साहा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *