नगर पालिक निगम मे एमआईसी की बैठक संपन्न

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर मे बुधवार को महापौर संजय पांडेय की उपस्थिति में एमआईसी की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया।ऑडिटोरियम एवं हॉल का नामकरण मे सहमति बनी जिसमें धरमपुरा में बन रहे प्रेक्षागृह का नाम विश्वकवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर रखा जाएगा।
जगदलपुर में बने सभी डिवाइडरों पर फ्लेक्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
डिवाइडरों में 50 मिनी यूनिपोल स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें पीपीटी मॉडल पर 10 वर्षों के लिए ठेके पर दिया जाएगा।
शहर में ग्राउंड होर्डिंग्स लगाने हेतु 5 वर्षों के लिए ठेके पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कुल 40 स्थानों पर 77 होर्डिंग्स चिन्हित किए गए।
कांजी हाउस का नाम बदलकर अब गौ सदन किया गया।
अमृत जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के टाइड मद से उपलब्ध 06 करोड़ 45 लाख 73 हजार का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया।
स्विमिंग पूल को पुनः ठेके पर दिए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
महापौर संजय पांडे ने कहा शहर के कॉलेज परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम का नाम कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर एवं हॉल का नाम स्व. सत्यजीत भट्टाचार्य के नाम पर रखा गया।
हॉल में बने कमरों के नाम श्री जोगेंद्र महापात्र, स्व रामदास वैष्णव,बंसीलाल विश्वकर्मा एवं स्व. लाला जगदलपुरी के नाम पर प्रस्तावित किए गए हैं।
गांधी मैदान को क्रिकेट खेल की नियमित गतिविधियों से सुचारू रूप से संचालन के लिए बस्तर जिला क्रिकेट संघ जगदलपुर द्वारा उप समिति का गठन किए जाने पर विचार किया गया. कांजी हाउस का नाम बदलकर गौ सदन रखने पर प्रस्ताव पारित किया गया। कांजी हाउस को ठेके पर देने का प्रस्ताव पारित हुआ।
इस बैठक में नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,एमआईसी के सदस्य गण जिसमें निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, राणा घोष, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, गोपाल भारद्वाज सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *