गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विराजे गणपति बप्पा,जयकारों से गूंजा राजीव भवन
जगदलपुर :- गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे शहर में उल्लास छाया हुआ है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी राजीव भवन में संपूर्ण पूजा पद्धति के साथ विराजमान हुए राजीव भवन में बेहतरीन साज सज्जा की गई है। इस दौरान राजीव भवन गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा …
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर की सभी शहरवासियों को बधाई प्रेषित कर कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी राजीव भवन में विराजे हैं,भगवान श्री गणेश की कृपा से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। यह शुभ अवसर आप सभी के विघ्न-बाधाओं को दूर कर, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
इस शुभ अवसर पर हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, हरिसिंह, सुभाष गुलाटी, एम वेंकट राव, सुनीता सिंह, शुभम् यदु, संदीप दास,ज्योति राव, खीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
