ग्राम मांदर के बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जायेगी, राहत कार्य निरंतर जारी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर।लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के बाद प्रभावित ग्राम मांदर का शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। भाजपा के दल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और राहत सामग्री का भी वितरण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ आपदा से प्रभावितों को शासन द्वारा अविलंब सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। राहत कार्यों में कोई भी कमी नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विदेश प्रवास के दौरान बस्तर में आयी बाढ़ आपदा को संज्ञान में लिया था और हर संभव सहायता व राहत कार्यों के लिये निर्देश दिये थे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में राहत कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा दल में योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, रोहित त्रिवेदी, बलदेव मण्डावी, अतुल सिम्हा,वीरेंद्र जोशी, मंगतूराम कश्यप, पद्मा कश्यप, चन्द्रभान कश्यप,पाण्डू कोर्रामी ,शिव नंदन पेगड़,बलिराम कश्यप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *