वीर सावरकर भवन का होगा जीर्णोद्धार

जगदलपुर: महापौर संजय पाण्डे ने एमआईसी सदस्य, पार्षदों व नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर के वीर सावरकर भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वर्षों से भवन में किसी भी प्रकार का रखरखाव (मेंटेनेंस) नहीं किया गया, जिसके चलते कई खामियां सामने आईं।

महापौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दस वर्षों में वीर सावरकर भवन सहित कई बड़े परिसरों और निर्माण कार्यों का संरक्षण नहीं किया गया, बल्कि उनका सिर्फ दोहन हुआ। अब भाजपा की नगर सरकार में इन भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

महापौर ने बताया कि भवन की मरम्मत पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें रंग-रोगन, सीलिंग, टॉयलेट, मंच, सामने की नालियों की मरम्मत और पूरे भवन में नया विद्युतीकरण शामिल है। चूंकि यह भवन शहरवासियों द्वारा विवाह, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाता है, इसलिए इसे सुविधाजनक बनाना आवश्यक है।

महापौर ने भवन में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में भवन के अंदर एयर कंडीशनर लगाने की भी योजना है। उन्होंने भवन में रखे खंडहरनुमा सामान को व्यवस्थित करने के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, राजपाल कसेर, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, विरेन्द्र जोशी, विवेक जैन, शुभ शुक्ला सहित निगम का पूरा अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *