जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

जगदलपुर। ईद मिलादुन्नबी का पर्व जगदलपुर में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 5 सितंबर तड़के 4:30 बजे मुए मुबारक शरीफ के ग़ुस्ल से हुआ। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे जामा मस्जिद, जगदलपुर से “जुलूस-ए-मोहम्मदी” निकला, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुँचा।

जुलूस के उपरांत लखनऊ से पधारे मुख्य अतिथि मुफ़्ती शेर मोहम्मद साहब ने “परचम-ए-मोहम्मदी” फहराया और अपना पैग़ाम पेश किया। तत्पश्चात शहर क़ाज़ी जनाब इस्लाम बक़्श मिस्बाही साहब ने दुआ पढ़ी।
मुस्लिम धर्मावलंबियों के अनुसार हर वर्ष इस्लामिक लूनार कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को इस्लाम के आख़िरी पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा का जन्मदिन पूरी दुनिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

ऐडहाक कमेटी अध्यक्ष ने की मुबारकबाद पेश

अंजुमन इस्लामिया ऐडहॉक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एस. जहीरुद्दीन ने शहरवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश किया।जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं मीडिया बंधुओं के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इसी ख़ुशी को बांटने के लिए आम मुस्लिम जमात के सहयोग से लंगर का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर खुशियाँ साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *