छोटे देवड़ा में गोंड़दी रैली

बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में बस्तर की माटी की प्रथम परम पूजनीय देवी मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बस्तर का परम्परा त्योहार नवाखनी पर्व के दूसरे दिन शनिवार को गोंड़दी रैली निकाली गई। पूरे गांव में घुम कर डांड देव, डोकरा देव की पूजा पाठ की गई और पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी समाज के अध्यक्ष शंभूनाथ भारती, मदनलाल गोयल, पांच कौड़ी, संतोष कुमार कश्यप, गुड्डू, किसन, जय सिंह, भादू, आठ पहरिया, माटी पुजारी, समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *