कर्मचारी से मारपीट गाली गलौच करने वाले मंत्री पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री: दीपक बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जगदलपुर के सर्किट हाउस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रसोइए के साथ मंत्री द्वारा की गई मारपीट और मां की गाली देना बेहद निंदनीय है । दीपक बैज ने मंत्री कश्यप को आदतन गालीबाज नेता करार देते हुए कहा है कि है इसके पहले भी कोंडागांव में भी वे ऐसा कर चुके हैं।
दीपक बैज ने कहा है कि भाजपाई सत्ताधीश खुद को खुदा समझने लगे हैं। सत्ता के मद में जनता को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं।उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है वह लकवाग्रस्त है उसका इलाज चल रहा है।पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कुछ दिन पहले मोदी की मां को एक सिरफिरे ने गाली दी थी तो पूरी भाजपा ने आसमान सिर पर उठा लिया था।मुख्यमंत्री साय भी बहुत आक्रोशित थे। आज उनके ही मंत्री ने एक गरीब कर्मचारी को मां की गाली दी है। क्या उसकी मां का सम्मान नहीं है? मोदी की मां के जैसे ही इस गरीब की भी मां है। मुख्यमंत्री अपने मंत्री पर कार्रवाई करें। ऐसे अभद्र और गालीबाज तथा हिंसक मंत्री को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केदार कश्यप से इस्तीफा लें। वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें बर्खास्त किया जाए। गरीब कर्मचारी से मारपीट गाली गलौज करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि अब देखना यह भी होगा मंत्री हटाए जाते हैं या वह गरीब कर्मचारी हटा दिया जाएगा। अगर उसे नौकरी से हटाया गया और उस पर किसी भी तरह का दबाव डाला गया तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *