भाजपा मंत्री का शासकीय कर्मी के साथ अभद्र व मारपीट करना सरकार की ओछी मानसिकता का परिचय –सुशील मौर्य
जगदलपुर :- आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में बीती रात जगदलपुर सर्किट हाउस में कमरा नहीं खोलने पर लकवाग्रस्त चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी खितेंद्र पांडे को छत्तीसगढ़ शासन में भाजपा वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा अभद्र भाषा और पिटाई के खिलाफ मंत्री केदार कश्यप कि बर्खास्तगी को लेकर राजीव भवन के समक्ष पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ….
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया सर्किट हाउस,जगदलपुर में बीती रात भाजपा सरकार में मंत्री केदार कश्यप द्वारा की गई मारपीट की घटना बेहद निंदनीय….!
सत्ता में मदमस्त मंत्री श्री केदार कश्यप ने बीती रात केवल सर्किट हाउस में कमरा नहीं खोले जाने को लेकर कर्मी को गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। एक लकवाग्रस्त और गरीब चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी के साथ ऐसा बर्ताव मंत्री महोदय केदार कश्यप के तानाशाही और भाजपा सरकार के चाल चरित्र चेहरा को उजागर किया है यह घटना लोकतांत्रिक प्रणाली और प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ एक गंभीर मामला है साथ ही बेहद शर्मनाक है..!!*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मामले की निष्पक्ष जांच कर मंत्री केदार कश्यप को मंत्री पद से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। मंत्री पद पर रहते हुए एक चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार है तो सोचिए प्रदेश के अन्य कर्मचारी और जनता के साथ क्या होगा.!मां के सम्मान में बिहार बंद कराने वाली भाजपा मंत्री अपने शर्मनाक कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगे ..
जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा मंत्री केदार कश्यप द्वारा गेस्ट हाउस के गरीब कर्मचारी हितेंद्र और उसकी मां का अपमान करना न केवल अमानवीय है, बल्कि हमारे सामाजिक मूल्यों पर भी गहरी चोट है।प्रधानमंत्री मोदी जी बार-बार “मां” को देश की मां बताते हैं, परंतु सवाल यह है कि गरीब कर्मचारी हितेंद्र की मां के सम्मान का क्या? क्या मां का सम्मान केवल भाषणों तक ही सीमित है और धरातल पर भाजपा मंत्री आमजन की माताओं का अपमान करेंगे?कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि भाजपा को अपने इस शौकीन मंत्री की हरकत का जवाब देना होगा। जनता जानना चाहती है कि आखिर गरीब की मां और बहन का अपमान करने वाले मंत्री पर कार्रवाई कब होगी।
इस दौरान प्रभारी शकील रिजवी, पूर्व विधायक चंदन कश्यप,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन,राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, महामंत्री निकेत झा,सुषमा सुता, जिला उपाध्यक्ष सेमीयल नाथ,गौरनाथ नाग,सहदेव नाग, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, वीरेंद्र परिहार, गोपाल शर्मा, पार्षद सूर्यापानी, ललिता राव, कमलेश पाठक, असीम सुता,अनुराग महतो, संदीप दास,विक्रांत सिंह,एस नीला, तरनजीत सिंह,शादाब अहमद, अंकित सिंह,सायमा अशरफ,ज्योति राव,पंकज केवट, बालेश दुबे, नीतीश शर्मा,सलीम जाफर अली,उस्मान रजा, सोनू कश्यप,मोहसिन खान,रजत जोशी, अंशु,वरुण, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे….
