संभाग स्तरीय वाद- विवाद प्रतियोगिता

जगदलपुर :- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का शुभारंभ दिनांक 6.9.2025 को साक्षरता मिशन प्राधिकरण, कलेक्टर बस्तर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बस्तर के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में दिनांक 6 सितंबर 2025 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित किया गया, प्रतियोगिता का उदघाटन माननीय श्री वेद प्रकाश पाण्डे जिला अध्यक्ष भाजपा जिला बस्तर के मुख्य आतिथ्य, श्री योगेंद्र पाण्डे जी की अध्ययक्षता एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश झा नगर मण्डलअध्यक्ष पश्चिम जगदलपुर की उपस्थिति में हुआ, स्वागत उद्बोधन श्री बलिराम बघेल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में 6 जिले की कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आंकलन करने श्री सत्येन बजारे डिप्टी कलेक्टर जगदलपुर, श्री दशरय कश्यप अध्यक्ष बस्तर प्रकृति बचाओ समिति ,श्री भोज कुमार गुप्ता टी आई पु लिस विभाग, श्रीमती विनीता बेंजमीन प्राचार्य भगत सिंह शा.उ. मा वि जगदलपुर, श्रीमती वंदना झा व्याख्याता,मांझीगुडा निर्णायक के रूप में रहे साथ ही श्री चंद्रभान मिश्रा प्राचार्य सेजेश कन्या बस्तर समयपाल की भूमिका में रहे प्रतियोगिता में सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के पक्ष एवं विपक्ष में सभी जिले के प्रतिभागियों द्वारा अपनी बातें तर्क एवं आंकड़ों के आधार पर रखी गई ,अंत में कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि श्री सुरेश गुप्ता सभापति जल कार्य विभाग नपानि जगदलपुर द्वारा विजेताओं की शील्ड एवं नगद राशि प्रदान कर किया गया। जिसमें सांत्वना पुरस्कार 3000 रूपये बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव एवं बस्तर जिला को दिया गया और इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला बस्तर10,000 रूपये द्वितीय एवं तृतीय स्थान जिला कांकेर को क्रमशः 8000 एवं 6000 रूपये प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने श्री राकेश खापर्डे नोडल अधिकारी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता,ADPO श्रीमती जयंती कश्यप , ABEO जगदलपुर श्री राजेश गुप्ता, BEOश्रीमति पूनम सलाम,श्रीमती शालिनी तिवारी ,श्री मनीष अहीर ब्याख्याता,श्री देसनाथ पाण्डे,ABEO बकावंड,और समस्त जिले से आए नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा ।कार्यक्रम में मंच संचालन श्री लिलेश देवांगन ब्याख्याता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *