मदिरा का शौक पड़ा भारी, बोतल ने ले ली युवक की जान
रायपुर :- मदिरा का शौक कभी कभी घातक भी हो जाता है । ऐसा ही एक मामला सामने आया है, राजधानी के लाखे नगर चौक में एक सायकल सवार युवक की लाश मिलती है, युवक का शव खून से सने होने से सबसे पहले हत्या का मामला प्रतीत होने लगा था । मगर घटना की सच्चाई जब सामने आई तो मामला कुछ और निकला ।
रायपुर पुलिस को जब सड़क पर खून से लथपथ शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया । मुआयना में मारपीट ना हत्या और ना ही कोई दुर्घटना का मामला सामने आया । प्रकार का साक्ष्य नही मिलने पर पुलिस ने आस पास के सीसी टीव्ही फुटेज को खंगालना चालू किया । सीसी टीव्ही फुटेज ने पूरे मामला से खुलासा हो पाया । सीसी टीव्ही फुटेज पर युवक साइकिल से जाता हुआ नजर आ रहा है, और अचानक वह गिर पड़ता है, साइकिल से गिरते ही कमर में रखे मदिरा की बोतल के फटने से युवक के पेट मे गम्भीर चोट आती है, और युवक चंद मिनट में ही सड़क पर दम दौड़ देता है । पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, वही युवक की शिनाख्त करने का प्रयास भी कर रही है ताकि मृतक के परिवारजनों को जानकारी दिया जा सके ।
