संतोषपुर की सड़क सुधारने जिला पंचायत सदस्य नीना की कलेक्टर से गुहार
बीजापुर:- ज़िला मुख्यालय से महज़ 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत संतोषपुर के मुख्य सड़क की बदहाली को सुधारने ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने कलेक्टर बीजापुर एवं क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने ज्ञापन सौंपा।
जिला पंचायत सदस्य नीना ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ़ सरकार सड़को का निर्माण कर विकास के झूठे दावे कर रही है वंही मुख्यालय से महज़ 08 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम संतोषपुर के ग्रामीणों को बीजापुर आने में होने वाली दिक्कत की अनदेखी कर रही है । बारिस के समय गाँव तक एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती हैं ऐसे में मरीजों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है साथ ही ग्रामीण अपने दैनिक वस्तुएँ लेने दुपहिये वाहन से ज़िला मुख्यालय आना जाना करते हैं , नीना ने आगे जिनमें आवागमन करना बेहद कठिन होता है। महज 08 किलोमीटर के इस सड़क में तक़रीबन 12 छोटे-छोटे पुल-पुलियो की आवश्यकता है जिसका निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस सड़क के बनने से संतोषपुर ही नहीं बल्कि संतोषपुर कोरसापारा से कोयाईटपाल, तुमनार, पेदाकोडेपाल होते हुए नैमेड पंचायत के लोगों को भी सुविधा मिलेगी ।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच मनीष लेकाम, पूर्व जनपद सदस्य दिलीप कोरसा, कमलू लेकाम, मुन्ना कलमू, कुमारू कोरसा, बर्मानन्द कुड़मूल, मनोज समतुल, रमेश कुड़मूल, मनीष अवलम, अनिल कोरसा, सुशील यादव, विनेश कुड़ियम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे!
