जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया कंबलों का वितरण

बीजापुर /भोपालपटनम :- जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के जिला इकाई बीजापुर के अध्यक्ष श्री आनकारी सुधाकर एवं जिला संयोजक श्री पन्नालाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की हाल ही में बस्तर संभाग के कई जिलों में आई भयंकर बाढ़ ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। बाढ़ के तांडव से हजारों परिवार प्रभावित हुए तथा कई गांव को भारी नुकसान उठाना पड़ा ऐसे कठिन समय में जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे बढ़कर उल्लेखनीय योगदान दिया। बाढ़ के समय संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह जी भी बाढ़ में प्रभावित हुए उन्होंने दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ का प्रत्यक्ष अनुभव किया। एवं बताया कि बाढ़ पीड़ितों की स्थिति देखकर हर किसी का हृदय द्रवित हो सकता है। इस प्राकृतिक भयवह दृश्य को देखकर उन्होंने संगठन स्तर पर तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया संगठन ने निश्चय किया है, की बाढ़ की प्रभावित गरीब एवं असहाय परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए कंबल प्रदाय किया जाए। इसी क्रम में संघ ने अब तक कुल 940 नग कंबलों का वितरण किया। जिसमें दिनांक 3 सितंबर 2025 को कलेक्टर बस्तर संभाग को 375 नग कंबल सौंपे गए, दिनांक 4 सितंबर 2025 को कलेक्टर दंतेवाड़ा को 375 नग कंबल भेंट किए गए।दिनांक 8 सितंबर 2025 को कलेक्टर बीजापुर को 190 नग कंबल प्रदाय किए गए। बाढ़ राहत सामग्री सौंपते समय कलेक्टर ने संघ की इस मानवीय पहल का स्वागत करते हुए पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्वयं संघ के माध्यम से पीड़ितों तक सामग्री पहुंचाने का आग्रह किया। बीजापुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी श्री चंद्रिका सिंह ने कहा जन अधिकार सामाजिक संघ हमेशा जन-जन के साथ खड़ा है। हर आपदा और विपदा की घड़ी में हमारा संगठन समाज की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। हमारी जिम्मेदारी है कि किसी भी असहाय परिवार को खुद को अकेला महसूस न होने दे। कंबल वितरण आयोजन के दौरान बीजापुर जिला कार्यालय परिसर में गठरे रखे गए थे, जिन्हें एस डी एम, बीजापुर ने विधिवत प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के स्थानीय पदाधिकारीयो ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम भ्रमण पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तथा संकल्प लिया कि बीजापुर जिला संघ के हर निर्णय का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ में संगठन को अग्रणी बनाने में योगदान देगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से श्री कोटेश्वर राव चापड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री के, के, चापड़ी ,जिला महासचिव, श्री मारुति कापेवार प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्री सत्यभान सिंह जादौन प्रदेश महासचिव श्रीमती इंदिरा शर्मा प्रदेश सचिव, श्रीमती इंदिरा ठाकुर जिला सचिव, श्री तेलम बोरया,जिला संरक्षक , बी एस,नागेश जिला महासचिव श्री मल्लाराम मोडियम जिला सचिव, श्री नागोराव गुरला जिला सचिव, श्रीमती जयंती परते जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती भी पुष्पा राव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती चंद्रकांता राव जिला सचिव श्रीमती सुशीला नाग सदस्य महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती गौरी पटेल सदस्य महिला प्रकोष्ठ इन सभी पदाधिकारी ने सामुदायिक रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की और हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया, इस प्रकार असहाय एवं गरीब लोगों को सहयोग कर संगठन ने इतिहास रच दिया। एवं सभी से अपील कि की लोगों को सहयोग करने सभी को आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *