एनएचएम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा — जल सत्याग्रह से जताया विरोध, 23वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

कवर्धा: -नियमितीकरण, ग्रेड पे और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी पिछले 23 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज एनएचएम के लगभग 350 कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सभा की पश्चात एक बड़ी रैली निकालकर कवर्धा शहर के राधा कृष्ण मंदिर स्थित तालाब में पहुँचकर जल सत्याग्रह किया और शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज़ बुलंद की। आंदोलन के 23 वे दिन का अनोखा प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

कर्मचारियों ने कहा कि—
हम आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं, किंतु हमें स्वयं मेडिकल अवकाश, ग्रेड पे और सामाजिक सुरक्षा तक का लाभ नहीं मिलता।
लंबित 27% वेतन वृद्धि, चिकित्सा परिचिया,अनुकंपा नियुक्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी है।
झूठे वादों का दिलाया गया याद
वर्ष 2023 में 31 दिन के आंदोलन के दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी और केदार कश्यप उपस्थित होकर यह आश्वासन दे चुके थे कि “सरकार बनने के 100 दिवस के भीतर नियमितीकरण व समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।” किंतु वर्तमान सरकार को बने 20 माह से अधिक हो गए हैं और अब तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कवर्धा एनएचएम संघ के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, संरक्षक जेम्स जॉन प्रदीप सिंह ठाकुर , मीडिया प्रभारी विनिष जॉय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी सीमित संसाधनों कम वेतन सुविधा बिना सामाजिक सुरक्षा के 20 वर्षो से ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था संभाल रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यदि सरकार ने अब भी लिखित आदेश जारी नहीं किया, तो आंदोलन और उग्र होगा तथा किसी भी विषम परिस्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आज की रैली में मुख्य रूप से शशिकांत शर्मा, प्रदीप सिंह ठाकुर, जेम्स जॉन, विनिष जॉय, डॉ मुकुंद राव, डॉ चंचला, जयंत कुमार, आनंद दास, गेमेश चौधरी, राजेश चंद्रवंशी, गरिमा दानी, पूजा केशरवानी, रोशनी शीलाता, प्रज्ञावैद्य, मुस्कान गेंद्रे, लक्ष्मी उर्वशा, सुमिता गावरे, भावना चुरेंद्र, जग राठौर, राकेश राठौर, सौरभ कुलमित्र, योगेश्वर कश्यप, मदन सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, मनोज जायसवाल पुरुषोत्तम कौशिक अंजिता कौशिक दुर्गेश गुप्ता,वीर सिंह साहू, राहुल पाठक, अंजिता मरकाम, ऊषा पटेल, निशा पटेल, प्रिया तंबोली, नेहा ठाकुर, सीमा तांडेकर, जोहित राम ध्रुव, सागर ध्रुव, गौरव सोनी, भाविका चंद्रवंशी, ऊषा कौशिक, होरीलाल यादव, गणेश टंडन, सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने तिरंगा झंडा और मांगों से संबंधित तख्तियाँ हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए तालाब में जल सत्याग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *