झाड़ेश्वर समिति के सदस्यों ने हैदराबाद में CMD के नाम सौपा ज्ञापन।

जगदलपुर :- झाड़ेस्वर समिति मर्यादित नगरनार का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा आज दिनाँक 9-9-2025 को परिवहन मे गाड़ी मालिकों को आ रही समस्याओं को लेकर हैदराबाद मे प्रबंधक कार्मिक को CMD एन एस एल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विस्तृत रूप से परिवहन के विषय मे चर्चा किया गया। जिसमें रेल मार्ग से अत्यधिक माल का परिवहन होने से स्थानीय ट्राला मालिकों को माल मे कमी , एच आर काइल के परिवहन मे RTO के द्वारा फाइन होने से गाड़ी मालिकों हो रहे आर्थिक नुकसान के सम्बंध मे विस्तृत चर्चा किया गया, नगरनार से रेणु बघेल के द्वारा क्षेत्र मे विकाश कार्य, काले पानी की समस्या के साथ गाँव मे मिनी स्टेडियम की मांग किया गया तथा और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यानाकर्षण कराया गया।जिस पर उनके द्वारा उक्त विषयों पर जल्द तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।बैठक मे डायरेक्टर पर्सनल प्रियदर्शिनी पी एवं पूर्व अधिशाषी निदेशक श्री प्रवीन कुमार उपस्तिथ थे।

झाड़ेस्वर समिति के अध्यक्ष श्री बनमाली नाग, उपाध्यक्ष श्री रेणु बघेल, श्री हरि साहू, श्री खगेस्वर बघेल, श्री रवि शंकर दास उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *