महारानी हॉस्पिटल; नाम बड़ा और दर्शन छोटा: हेमंत कश्यप

जगदलपुर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा है कि जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर आजकल नाम बड़े और दर्शन छोटे की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। इस अस्पताल की कमियों और अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस जिला बस्तर इकाई ने महारानी हॉस्पिटल,जगदलपुर में लंबे समय से चली आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को न तो उचित उपचार मिल पा रहा है और न ही प्रबंधन द्वारा बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकीय उपकरणों की भारी कमी है। मरीजों से अनावश्यक शुल्क की वसूली की शिकायत आम हो गई है। पूरे अस्पताल परिसर में साफ- सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का अभाव है। यहां के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते मरीजों को समय पर उपचार न मिलता। आपातकालीन सेवाओं में गंभीर लापरवाही बरती जाती है। आयुष्मान भारत एप (आभा एप) का क्रियान्वयन सही ढंग से न होने के कारण मरीजों को असुविधा हो रही है। साथ ही पूर्व में जो सुविधाएं बिना आभा एप के उपलब्ध होती थीं उन्हें तत्काल पुनः प्रारंभ कराने की जरूरत है। इन समस्याओं को रेखांकित करते हुए युवा कांग्रेस ने कहा कि गरीब एवं आम मरीजों को इस स्थिति का गंभीर खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। यह न केवल अस्पताल की साख को धूमिल कर रहा है बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।युवा कांग्रेस ने इन अनियमितताओं पर तत्काल संज्ञान लेने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और
मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। हेमंत कश्यप ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो युवा कांग्रेस जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला सचिव विजय भारती, कमल, रूपचंद, शैलेष, एकादशी बघेल, रामचंद्र, मितान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *