जीएसटी सुधारों से गदगद पार्षदों ने कहा- धन्यवाद मोदीजी

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर में शुक्रवार को जीएसटी सुधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन एवं समर्थन में विशेष सम्मेलन निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विशेष सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत एवं राज्य गीत अरपा पैरी लोकगीत के माध्यम से की गई। महापौर संजय पांडे ने कहा इस विशेष सम्मेलन में हम सभी एक ऐसे युग पुरुष का अभिनंदन करने हेतु एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री ने सरल कर प्रणाली-सरल भारत के दृष्टिकोण से वस्तु एवं सेवा कर जैसे ऐतिहासिक सुधार को साकार किया है। यह सुधार केवल कर व्यवस्था का परिवर्तन नहीं, बल्कि एक भारत, एक कर, एक बाजार की अवधारणा को जीवन में उतारने का निर्णय है।प्रधानमंत्री ने जटिल करों की उलझनों को समाप्त किया, करदाताओं की पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत किया। भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को वैश्विक मंच पर सुदृढ़ किया। इन सुधारों को कृषि, व्यापार, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग जैसे क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने भारत की आर्थिक नीव को मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। किसानों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में को कम अनुपालन और तेज रिफंड से लाभ होगा जिससे वह कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

कांग्रेस को राष्ट्रहित से वास्ता नहीं
महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि 60 साल तक वित्तीय स्कूल लूटने वाली कांग्रेस ने राष्ट्रहित के हर मुद्दे पर हमेशा विरोध किया है। धारा 370 हटाने की बात हो, राम मंदिर निर्माण की बात हो, तीन तलाक की बात हो, नागरिक संशोधन अधिनियम हो, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हो या एक राष्ट्र एक चुनाव हो, कांग्रेस के लोगों ने मोदी सरकार की हर सकारात्मक पहल का विरोध किया है। मेयर संजय पाण्डेय ने कहा कि इस विशेष सम्मेलन में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि स्थानीय निकायों से लेकर महानगरों तक इस क्रांति को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्ध हैं। आपने जिस आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया है उसमें जीएसटी सुधार एक सशक्त स्तंभ बन चुका है। यह सुधार नगर निगम की योजनाओं को भी गति प्रदान करता है। चाहे वह शहरी विकास हो बुनियादी ढांचा हो या नागरिक सेवाओं का विस्तार हो।

मोदीजी आपके आभारी हैं हम: संजय
महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम की ओर से हम आपका हृदय से अभिनंदन करते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके नेतृत्व में हमारा भारत विकसित भारत 2047 के स्वप्न को अवश्य सरकार करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच पारदर्शी नीतियां और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण ही भारत को विश्व गुरु बनाने का आधार है।

जनता महोगी खुशहाल: योगेंद्र
सभापति योगेंद्र पांडे ने कहा आयकर में ऐतिहासिक छआयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार करके रेट को कम करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ हम अग्रसर हो चुके हैं। यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बजट में ऐतिहासिक बढ़त होगी बल्कि जीएसटी कानून के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ व्यापार कर सकेंगे।

बनेगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत: गुप्ता
सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा एक राष्ट्र एक टैक्स की भावना के साथ पहले सभी तरह के अप्रत्यक्ष करों को एक कर प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार किया है। अब इसे और सरल बनाकर क्रांतिकारी सुधारों का सूत्रपात किया गया है।

किसान होंगे समृद्ध: निर्मल
सभापति निर्मल पाणिग्रही ने कहा कि नए सुधार से सूक्ष्म लघु और मंझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की अनेक वस्तुओं को किफायती बनाया गया है। यह सुधार किसानों के जीवन में आर्थिकी को मजबूती प्रदान करेगा। विदित हो कि नगर निगम के 32 पार्षदों ने महापौर संजय पांडे को पत्र देकर कहा था कि जीएसटी सुधारो का समर्थन करने और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने शीघ्र ही विशेष सम्मेलन बुलाया जाए. जिसके तत्सम में आज नगर निगम का विशेष सम्मेलन बुलाया गया था। इसमें कांग्रेसी पार्षद उपस्थित नहीं हुए और ना ही उनकी तरफ से कोई पत्र नगर निगम को प्राप्त हुआ। जबकि निर्दलीय पार्षद माया नायक एवं कुबेर देवांगन ने इस प्रस्ताव का पूर्णतः समर्थन दिया। विशेष सामान्य सभा की बैठक में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा सहित समस्त भाजपा पार्षद एवं विशेष रूप से निर्दलीय पार्षद कुबेर देवांगन व माया नायक एवं समस्त पार्षद व निगम के आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *