जनता अब भाजपा के दोहरे चरित्र को जान गई है यह सब अब ना छत्तीसगढ़ में चलने वाला ना ही इस देश में – सेमियल नाथ
जगदलपुर :- भाजपा की सरकार में सभी निशाने पर है दूध ,दही ,चावल, दाल, आटा तक नहीं छोड़े और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की कापी ,पुस्तक पर जीएसटी लगाने वाली भाजपा सरकार आज खुशियां मना रही है यह आश्चर्यजनक और शर्मनाक है पर हद देखिए मिठाइयां बांटे जा रहे है, व्यापारियों को बधाई दी जा रही है पर आम जनता बहुत पीड़ा में है ऐसे में भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए ?
व्यवस्था में असंतुलन, विषमता को लेकर अपनी नाराजगी और रोष प्रगट करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष युवा नेता सेमियल नाथ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त बातें कही है। उन्होने आगे कहा है कि 11 साल सरकार में रही इतने समय में ना गरीबों को छोड़ा ना व्यापारी को छोड़ा ना किसी व्यक्ति को भी ।
उन्होंने कहा कि सबके घर में भाजपा सरकार जनता की जेब से डाका डालने की काम कर रही है। श्री सेमियल ने कहा कि आज जब देश की जनता जान गई हमारे नेता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने यह आवाज उठाई है और देश के जनता के सामने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आ रही है तो यह डरने लगे और जनता को भटकाने तरह तरह के मुद्दे बना रही है,आपस में लड़ा रही है जिससे समाज में अव्यवस्था फैलते जा रहा है?
भाजपा के लोग अब ड्रामा बनाकर जनता को बेवकूफ बना रहे है । श्री नाथ ने कहा कि – छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता और देश की जनता अब भाजपा का दोहरे चरित्र को जान गई है अब यह सब छत्तीसगढ़ प्रदेश में नहीं चलने वाला ना ही इस देश में चलने वाला है।
