विधायक किरण देव ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र के माता दुर्गा के पंडालों मे पहुंच की पूजा अर्चना

जगदलपुर :- शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा पंडाल पहुंच माता दुर्गा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस से भेंट व मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम जाना । शुक्रवार को लोकमान्य तिलक वार्ड के धरमपुरा में कोटगुड़िन माता मंदिर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने माता कोटगुड़ीन जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने पारंपरिक रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का स्वागत एवं अभिनन्दन किया उसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव वहां उपस्थित जनसमूह से भेंट कर उनसे चर्चा किया जिसपर वहां उपस्थित जनसमूह ने अपने विधायक के समक्ष अपनी क्षेत्र के विकास के संबंध में मांग रखी जिस पर श्री किरण देव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र के विकास को देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव कुंरदी पंचायत,पोड़ागुड़ा, एवं कुम्हारपारा चौक एवं भवानी चौक दुर्गा पंडाल पहुंच कर माता दुर्गा जी की आरती व पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते वहां उपस्थित जनसमूह से चर्चा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *