नानगुर अस्पताल में में स्वस्थ मां दिवस के तहत लगा हेल्थ कैंप
जगदलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधेश्याम भंवर के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में स्वस्थ नारी स्वास्थ्य परिवार अभियान के तहत आज की थीम स्वस्थ मां दिवस के अंतर्गत निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में किया गया।
शिविर में बुजुर्ग, माताओं तथा सामान्य एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर लेवल, एचआईवी, सिकलिन एवं नेत्र जांच की गई। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व वय वंदन कार्ड भी बनाए गए तथा औषधि वितरण किया गया। शिविर में 25 गर्भवती महिलाओं, बुखार के 11 मरीजों की जांच हुई। नेत्र जांच कर चश्मा वितरण किया गया। 51 बीपी व 13 शुगर जांच तथा 122 अन्य लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 262 लोगों का ईलाज हुआ। 7 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के बीएमओ डॉ. राधेश्याम भंवर, डॉ. टीएस नाग, डॉ एके जॉन, बीपीएम शकुंतला जांघेल, बीईटीओ सुनैना सेटे, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से डॉ. उमेद खान, डॉ. श्रेया अग्रवाल,डॉ इंदु नेताम, डॉ. यशार्थ महापात्र, डॉ गीतांजलि नेताम, डॉ. रचना कौड़े, रीना जोगी, फुलमनी भूषनम, फार्मासिस्ट किरण साहू, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेश मरकाम, सुपरवाइजर शिव भंडारी, तुलावती नागेश, महेश कश्यप, रैमन बघेल, अनीता मरकाम, सीएचओ काजल झा, अलिशा जायल, बिमला कश्यप, अर्चना श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन सैयद शाहिस्ता खान, नीरा नेताम, हर्षिता नेताम, डमरू नायक, गणेश नाग, जयदेव नाग, स्टाफ नर्स जयंती नेताम, क्रिस्टीना बघेल, तुलसी देवांगन, लखमू नाग, उमेश सेठिया एवं क्षेत्र के समस्त मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिविर में योगदान दिया।कार्यक्रम का समापन सांसद प्रतिनिधि पप्पू चालकी के उद्बोधन से हुआ। बीएमओ नानगुर द्वारा आभार प्रकट किया गया।
