सड़क पर उतरी बस्तर जिला किसान कांग्रेस, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया है। हमारी मांग है कि एग्रीस्टेक पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन में समस्या का अतिशीघ्र निवारण किया जाए, ऐसा नहीं होने की स्थिति में पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा निर्धारित पंजीयन के अनुसार खरीदी की प्रक्रिया को यथावत् रखा जाए। घरेलू एवं सिंचाई पंप कनेक्शन के बिजली बिल निरंतर कई गुणा बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं, जिस पर अतिशीघ्र रोक लगाकर बिजली की दर हॉफ योजना पुनः शुरू की जाए।एसडीएम व तहसील कार्यालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर किसानों को पेशी दर पेशी बुलाने पर रोक लगाई जाए। धान खरीदी पूर्ववर्ती सरकार की नीति के अनुसार इस वर्ष भी की जाए। इस वर्ष अतवृष्टि के कारण किसानों की फसल चौपट हो गई है। राजस्व अमले से फसल सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलवाई जाए पूर्व कांग्रेस सरकार की भांति किसानों का कर्जा माफ किया जाए। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, चंपा ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष माहरू, जनमन खंबारी, लेखन बघेल, भोजराज नाग, धरम नाग, राजेश कश्यप, महेंद नागवंशी, महेश कश्यप, लिमसर बघेल, जधू, गुरुराम आदि मौजूद रहे।
