ग्रामसभा की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
जगदलपुर :- ग्राम पंचायत घोटिया भवन सभागार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम सभा का अध्यक्ष बोदा मौर्य को चुना गया।और बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। नए सत्र की योजनाओं के चयन और कार्य योजना बनाने पर चर्चा हुआ
जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच भारती बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। विशेष ग्राम सभा की बैठक में पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही नए सत्र की योजनाओ के चयन एवं उनकी कार्य योजना बनाने पर चर्चा करते हुए मुखिया ने कहा कि पीएम आवास के सर्वे में सभी लोग भाग लेकर जिन्हें आवास चाहिए अपना नाम रजिस्टर्ड कराने की बात कही। बैठक में 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में उप सरपंच हीरदू राम बघेल पंचायत सचिव रीगो राम दिवान रोजगार सेवक सहित कई वार्ड पंच एवं सभी ग्राम वाशी उपस्थित थे।
