गौ संरक्षार्थ सुरभि रूद्र महायज्ञ 6 से 14 नवंबर तक

कवर्धा,,,कवर्धा के क्षेत्र में होने वाले गौ संरक्षार्थ सुरभि रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम 06 नवंबर से 14 नवंबर तक ग्राम घुघरी खुर्द में किया जाएगा, कार्यक्रम में 05 दिवस के लिए प्रवचनकर्ता प्रदीप मिश्रा जी भी 06 नवम्बर से प्रवचन भी करेंगे, कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से योगाचार्य के द्वारा प्रति दिन योगाभ्यास भी कराया जाएगा, साथ ही गौ माता के संरक्षण हेतु यज्ञ का आयोजन लगातार 09 दिनों तक किया जाएगा, साथ ही प्रवचनकर्ता प्रदीप मिश्रा जी का भी मुखारबिंद से प्रवचन एवं कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपा चार्य जी के द्वारा राम कथा किया जाएगा जिसका लाभ क्षेत्र वासियो को मिल सकेगा। आज का बैठक श्री गणेश पुरम में गणेश तिवारी के निवास माता निलयम में किया गया आयोजनकर्ता गणेश तिवारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, कवर्धा,नगरपालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, भगवताचार्य मेघानन्द महाराज, ग्राम घुघरी खुर्द के सरपंच वीर सिंह पटेल, पतंजलि योग पीठ के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बंटी तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीके साथ श्रीकांत उपाध्याय एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *