हॉस्पिटल परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान
जगदलपुर। आज सुबह एमपीएम हॉस्पिटल अगनपुर, जगदलपुर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ सदस्यों ने मिलकर अस्पताल के सामने की सड़क से धरमपुरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क तक स्वच्छता अभियान चलाया।
इस कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद संग्राम सिंह राणा और छत्रपति शिवाजी वार्ड के पार्षद श्यामसुंदर कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने सान्निध्य से इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान संग्राम सिंह राणा ने एमपीएम हॉस्पिटल के निदेशक फादर टॉम की सराहना की और उन्हें इस उत्कृष्ट पहल के लिए सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में इस तरह का सामूहिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। एमपीएम हॉस्पिटल परिवार ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास की सफाई बनाए रखें और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग दें।
